Saturday, October 30, 2010

Sardar Patel


सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद गुजरात मे हुआ था. देश के स्वतंत्रता संग्राम मे उनके महत्वपूर्ण योगदान से हम सभी परिचित हैं. सरदार पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री थे. और फिर उप-प्रधानमंत्री बने. उन्हें अपने चरित्र, कर्त्तव्य निष्ठ जीवन और सही समय पर अहम् निर्णायक फैसले लेने की क्षमता की वजह से लौह पुरुष भी कहा जाता है.
सरदार पटेल जी का जन्म एक लेवा गुर्जर कृषक परिवार मे हुआ था. वे श्री झवेरभाई पटेल और श्री मति लदबा की चौथी संतान थे. सोमभाई, नरसीभाई और विठ्लभाई उनके अग्रज थे. उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा गाँव मे ही प्राप्त की. लन्दन से बैरिस्टर की पढाई पूरी कर के अहमदाबाद मे वकालत करने लगे. गोधरा सत्याग्रह के बाद सरदार पटेल कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप मे सदैव सलंग्न रहे.
खेडा सत्याग्रह, बारडोली आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन, दांडी यात्रा, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, व्यक्तिगत सत्याग्रह, भारत छोडो आन्दोलन आदि राष्ट्रीय संघर्षों मे सरदार पटेल सक्रिय सेना नायक की तरह भाग लेते रहे. इस दौरान उन्हें कई बार जेल की कठोर यातनाएं भी सहनी पड़ीं. बारडोली कसबे मे सशक्त सत्याग्रह करने के लिए उन्हें पहले बारडोली का सरदार और बाद मे केवल सरदार कहा जाने लगा.
गृहमंत्री के रूप में उनकी पहली प्रार्थमिकता देसी रियासतों को भारत मे मिलाना था, जो उन्होंने बिना खून खराबे के कर दिखाया. 565 रियासतों मे से केवल हैदराबाद के ओपरेशन पोलो के लिए उनको सेना भेजनी पड़ी. भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए उन्हें भारत का लौह-पुरुष माना जाता है.
हमारे देश की विडम्बना ये है की ना तो केंद्र सरकार और ना ही अन्य राज्य सरकारें सरदार पटेल का जन्म दिवस मनाती हैं. अमर शहीद भगत सिंह, लालबहादुर शास्त्री जी और नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की तरह अब सरदार पटेल जी को भी सरकारी तौर पर भुलाया जा रहा है.
आज हमें ख़ुशी इस बात की है कि हमारे गुर्जर भाई अपने अपने प्रान्त, जिला, सामाजिक स्तर पर सरदार पटेल जी का जन्म दिन पूरे जोश और हर्षोल्लास से मना रहे हैं.

11 comments:

  1. happy birthday baba g.........
    thnxx sheel bro for telling us about our respectble GURJAR leader....all of ur coomnts or note is highly appreciable...but other than dat dis is also an absolute truth dat....he was d first person who made GURJARS,,being recognised in dis country....hats off to dis iron-man......
    jai hind jai patel

    ReplyDelete
  2. आपको सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में जानकारी और जीवन परिचय प्रकशित करने के लिए साधुवाद

    ReplyDelete
  3. Thank You Sir ...................
    This article is fabulous Actually i want to say most of Gurjar don't know about Sardar Patel. that he is Gurjar......

    Thanks for this knowledgeable article.

    ReplyDelete
  4. sabhi gujjjar bhaiyo ko ram ram

    sheel gujjar g mein appse ek baat kehna chahta hun ki ye kahi bhi proove nahi hua hein ki sardar vallabh bhai patel gujjar the .mujhe bhi aisa he lagta hein ki vo gujjar nahi the . agar appke pass aisa koi proof hein to pls share

    ReplyDelete
  5. hi sheel bhaiya...

    no doubt sardar patel bahut achhe aadmi the but mujhe aaj tak ye samjh nahi aaya jab congress me 1947 me election me unhe 15 me se 14 vate mile president banane ke liye fir mean time pe unhone naam wapas kyu liya...?

    jabki sabhi state president chahate the ki wo PM bane...

    ReplyDelete
  6. Ajeet bhai sorry for the delay..!!
    Congress presidency elections 1946 mey hue thhe jisme Sardar Patel Ji ko 16 mey se 13 votes mile thhe.
    Unhone apna naam wapas lene ka faisla sirf Mahatma Gandhi Ji ke kahne par liye tha, kyunki Sardar Patel, Mahatma Gandhi Ji ki bahut respect karte thhe.
    Mahatma Gandhi ka lagaav Pt. Nehru se kuchh jyada hi tha, wo chahte thhe ki Pt. Nehru hi desh ke pratham pradhan mantri bane.

    ReplyDelete
  7. yup very true vallabh bhai patel was also the man behind unifying india.......the problem of states in india was so big that mahatma gandi told patel saheb "that you alone can solve it".

    ReplyDelete
  8. I am Nagesh Kumar Patel from Greater Noida small village Khodna Kalan According to my rechared i know that sadar patel was leva Gujjar but he was not Kurme. and All the Gujjar comunity in Greater Noida is Proud of Sadar patel

    ReplyDelete
  9. I am Nagesh Kumar Patel from Greater Noida small village Khodna Kalan According to my rechared i know that sadar patel was leva Gujjar but he was not Kurme. and All the Gujjar comunity in Greater Noida is Proud of Sadar patel

    ReplyDelete
  10. सरदार पटेल जी का जन्म एक लेवा गुर्जर कृषक परिवार मे हुआ था that is 100% true


    Nagesh Kumar Patel
    07388776751

    ReplyDelete
    Replies
    1. yes he was a gurjar man but most of the peoples don,t know about all this vallam bhai patel g a 'GUJJAR'

      Delete