Tuesday, February 5, 2013

President's Police Medal Sh Masood Chaudhary (Senior I.P.S.)

श्री मसूद चौधरी (वरिष्ठ आई.पी.एस.)

श्री मसूद चौधरी 'बजाड़' गोत्र के गुर्जरों के एक मध्यम वर्ग घराने के सुपुत्र हैं। यह घराना पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गाँव काला बन में निवास करता है। उनके पिता श्रीमान बाबू फैज़ मुहम्मद जी शिक्षा विभाग से सम्बंधित थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करने का भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने अपने पुत्र मसूद की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया। इसी कारण वश चौधरी साहब, अलीगढ विश्व विद्यालय से कानून की डिग्री लेने में सफल रहे। आप प्रारम्भ से ही सांस्कृतिक और साहित्यिक सम्मेलनों में भाग लेते रहे। आपको कॉलेज मैगज़ीन के सम्पादकीय मंडल में सदस्य भी बनाया गया।
जम्मू कश्मीर के पुलिस विभाग में चौधरी साहब की नियुक्ति D.S.P. के पद पर 1967 में हुई। शीघ्र ही आपको S.P. बनाया गया और आप पुंछ एवं कठुआ जनपदों के S.P. रहे। ऊधमपुर में चौधरी साहब S.S.P. के पद पर आसीन रहे। जब चौधरी साहब का स्थानांतरण सतर्कता विभाग में S.S.P. के पद पर हुआ तो फिर आपको इसी विभाग में D.I.G. भी बनाया गया। फिर जम्मू का D.I.G. बनाया गया। इसके बाद पुलिस प्रबंधक के रूप में सम्पूर्ण राज्य का D.I.G. (Administration) बनाया गया।
शिक्षा और संस्कृति में विशेष रूचि रखने के कारण चौधरी साहब को शेर-ऐ-कश्मीर पुलिस अकेडमी ऊधमपुर का निर्देशक नियुक्त किया गया। इसी बीच राज्य मंत्रिमंडल की गत बैठक में श्री मसूद चौधरी साहब की राज्य के प्रति सेवा को पूर्ण स्वीक्रति देते हुए उन्हें I G Police के पद पर उन्नति दी गयी।
पुलिस विभाग के लम्बे सेवा काल में उन्हें कई सम्मान भी मिले हैं। 1984 में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए 1995 में राष्ट्रपति का सम्मान उल्लेखनीय है।

Courtesy: 'Gurjaron Ka Sampoorn Itihaas' By Ch. Khurshid Bhati Ji (page 418)


No comments:

Post a Comment