अग्नि शमन पुरस्कार
श्री बी. एस. टोंगर
श्री बी.एस. टोंगर प्रमुख अधीक्षक पुलिस फायर ब्रिगेड तथा प्रमुख फायर विशेषज्ञ (म. प्र.) के पद पर कार्यरत हैं। श्री टोंगर, फायर इंजीनियरिंग में स्नातक होकर फायर साइंस में विशेष योग्यता रखते हैं। श्री टोंगर, ऑल इंडिया फायर एडवाइजर काउन्सिल, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के स्थायी सदस्य हैं। इसके अलावा चीफ हैड ऑफ़ फायर सर्विस असोसिएशन, ऑल इण्डिया फायर के महासचिव भी हैं।
श्री टोंगर को महामहिम राष्ट्रपति ने वर्ष 1993 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किया है। 15 अगस्त 1994 को श्री टोंगर को फायर ब्रिगेड की उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए 'अग्नि शमन पदक' प्रदान किया गया। इसके अलावा पुनः राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 1996 में राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
श्री टोंगर ने फिन्लैंड एवं जर्मनी से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आपके निर्देशन में अग्नि से बचाव पर फिल्म प्रदर्शन भी हुआ है।
Courtesy: 'Gurjaron Ka Sampoorn Itihaas' By Ch. Khurshid Bhati Ji (page 422)
No comments:
Post a Comment