Saturday, February 9, 2013

President's Police Medal Sh. V. K. Singh ( Senior I.P.S. )

श्री वी .के . सिंह (वरिष्ठ आई.पी.एस.)

आपका जन्म गाँव खेडी भनोता, नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी श्रीमान एस.एल. सिंह ( Retired A.C.P. Delhi Police ) के यहाँ सन 1961 में हुआ था।
आपने दिल्ली के प्रसिद्द कॉलेज सेंट स्टीफंस से MSc. की डिग्री ग्रहण की।
सन 1984 में आपका भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ एवं आपकी प्रथम नियुक्ति पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के पद पर हुई। तत्पश्चात सन 1988 में शिवपुरी, मध्य प्रदेश में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए। इसके पश्चात् दमोह, बस्तर, बैतूल व उज्जैन में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे। फिर D.I.G. बने और वर्तमान में I.G. के पद पर आसीन हैं। आपको सन 2000 में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला।
श्री वी.के. सिंह उन गिने चुने प्रतिभाशाली युवकों में से हैं जिनका अखिल भारतीय स्तर की सेवाओं में सीधा चयन हुआ है। हमें आप पर गर्व है।

Courtesy: 'Gurjaron Ka Sampoorn Itihaas' By Ch. Khurshid Bhati Ji ( page 421 )

No comments:

Post a Comment